कानपुर एडॉप्ट फाउंडेशन गरीब बच्चों के साथ समाज सेवा में समर्पित
कानपुर एडॉप्ट फाउंडेशन संस्था बर्रा में गरीब बच्चों के कपड़े- भोजन शिक्षा से संबंधित हर चीज का इंतजाम रही है संस्था इन वस्त्रों और सामग्रियों को इकट्ठा कर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों में वितरित करती है, ताकि वे भी गरिमा के साथ जीवनयापन कर सकें आज संस्था की फाउंडर स्वर्गीय श्रीमती बैटरीज मैकार्टिस जिनके द्वारा आज से 25 साल पहले इस संस्था की शुरुआत की गई थी आज उनके जन्मदिन के अवसर पर बस्ती के सभी लोगों को भोजन वितरण तथा उनके साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया बस्ती के सभी बड़े बुजुर्ग बच्चों के लिए आज का इंतजाम संजीव,शालिनी, एकता,अभिजीत मैकार्टिस के हाथ से प्रदान किया गया
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मैकार्टिस जी ने बताया कि समिति का लक्ष्य यह है कि लोग अपने पुराने कपड़े और वस्तुएं फेंकने की बजाय उन्हें दान करें, एडॉप्ट फाउंडेशन ऐसी संस्था है जो गरीब और बेसहारा बच्चों को बुनियादी जरूरतों, जैसे कपड़े, भोजन, चप्पल और दवाइयां मुहैया कराकर उनकी मदद करती है. इस संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की मदद करना है लगभग 25 वर्षों से यह संस्था गुजैनी और आसपास के इलाकों में इस कार्य में समर्पित रूप से लगी हई है.
संस्था के अध्यक्ष मरियम
मैकार्टिस जीने बातचीत में बताया कि समिति का प्रमुख उद्देश्य उन लोगों तक मदद पहुंचाना है जिन्हें इसकी
सबसे अधिक आवश्यकता है. इसके अलावा,समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं, जिनके माध्यम से लोगों को यह प्रेरित किया जाता है कि वे अपने घरों में पड़े अतिरिक्त कपड़े, चप्पल, दवाइयां और अन्य जरूरी वस्तुएं संस्था को दान करें.
पुराने कपड़े फेकने की जगह दान करें यह संस्था इन वस्त्रों और सामग्रियों को इकट्ठा कर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों में वितरित करती है, ताकि वे भी गरिमा के साथ जीवनयापन कर सकें अंत में सभी को धन्यवाद प्रदान किया गया
इस मौके पर – नितिन कुमार, पूजा, मनोज मैकार्टिस आदि उपस्थित थे
