कानपुर ब्रेकिंग

 

दिनांक 06.04.2026 को फूलबाग फलमंडी में लगी भीषण आग की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक आर्यनगर अमिताभ बाजपेई मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित व्यापारियों एवं परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना एवं सांत्वना दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं सहायता कार्यों को शीघ्र गति देने के निर्देश दिए।

 

विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि यह आग केस्को की लापरवाही एवं नगर निगम अधिकारियों की हठधर्मिता का परिणाम है। पूर्व में भी कई बार संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं सुधारने हेतु अवगत कराया गया था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई गई, जिसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ा।

 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *