आज दिनाँक 06.04.2025 को ऐस. ऐन. सेन बी. वी. पी. जी. कॉलेज, माल रोड, कानपुर में प्लेसमेंट सेल एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा रोजगार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नव दिशा ट्रेनिंग द्वारा किया गया l मुख्य अतिथि श्री हर्ष चौरसिया एवं महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डा. निशी प्रकाश के साथ ट्रेनिंग,- प्लेसमेंट विभाग की इंचार्ज डॉ. गार्गी यादव द्वारा सरस्वती माँ का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l

कार्यक्रम का आयोजन प्लेसमेंट सेल एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया l मुख्य अतिथि श्री हर्ष चौरसिया ने छात्राओं को रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्टर करने की प्रक्रिया के बारे में छात्राओं को विस्तार से अवगत कराया उन्होंने व्यवसाय जगत की जानकारी प्रदान की और रोजगार की विभिन्न वेब साइट पर रजिस्टर हेतु प्रेरित किया. कार्यक्रम में डॉ. निशा वर्मा, डॉ. रोली मिश्रा ने विशेष सहयोग दिया l डॉ चित्रा सिंह, कै. ममता अग्रवाल, डा.निशी प्रकाश, डा. श्वेता, डॉ. कोमल, डा. प्रीता अवस्थी, डॉ सपना रॉय तथा अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *