भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में विचारधारा व अनुशासन पर चर्चा

….तिलक नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिलक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का दो दिवसीय आयोजन नेहरू नगर स्थित क्राउन पैलेस में किया गया। शिविर के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के व्यवहार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, शिक्षक नेता वेणुरंजन भदौरिया और मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम ने बतौर वक्ता कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से ही होती है और ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यशैली को बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम, पार्षद पवन गुप्ता, महामंत्री राहुल सिंह वर्मा, कन्हैया लाल सिंह राजपूत, नीरज दीक्षित, अशोक शर्मा, पुनीत, द्वारिका नाथ, विनोद त्रिपाठी, उमेश कुमार गुप्ता, अनूप, अमर सोनकर, हरिराम गौतम, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता, लक्ष्मी कोरी, मीनाक्षी गुप्ता, कृष्ण मिश्रा, आनंद त्रिवेदी, नितिन अवस्थी, संजू अवस्थी, संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। शिविर में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *