पनकी निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत, बोलेरो से शव फेंककर फरार हुए अज्ञात

 

कानपुर के पनकी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के बाहर छोड़कर अज्ञात लोग फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, पनकी निवासी मनोज सोनकर जौनपुर की एक कंपनी में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद अज्ञात लोग बोलेरो गाड़ी से उसका शव लेकर पनकी स्थित उसके घर पहुंचे और मौके पर छोड़कर भागने लगे।

 

स्थानीय लोगों ने जब बोलेरो को देखा तो शक होने पर दौड़े, लेकिन आरोपी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। घर के बाहर शव पड़ा देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

वहीं परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *