विषय : *फूलबाग अग्निकांड में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने 275000 के मुआवज़े का लक्ष्य रखा*
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष श्री वी एस गुप्ता के निर्देशानुसार कानपुर मंडल के पदाधिकारियों ने फूलबाग मंडी में हुए लोमहर्षक अग्निकांड में मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार के नेतृत्व में पीड़ित व्यापारियो एवं परिवारों के साथ आज से मुआवज़े और भविष्य में सुरक्षित माहौल के लिए आंदोलन का बिगुल फूँखा
इस अग्निकांड में 32 परिवार प्रभावित हुए हैं और पूरी तरह बर्बाद हुए हैं ।
इस अवसर पर सिद्धार्थ काशिवार ने कहा कि ये अग्निकांड केसा की लापरवाही की वजह से हुआ है और लोगों की पूरी ज़िंदगी की कमाई जल के खाक हो गई
पीड़ित को अब नहीं मालूम की ज़िंदगी आगे कैसे चलेगी
किसी की बेटी की शादी है सर पर , किसी के बच्चे की पढ़ाई की फीस , किसी के ऑपरेशन का इंतज़ाम था । सबसे कष्टकारक हाल था एक बुजुर्ग माँ का जिसकी बेटी की शादी है एक महीने बाद । दुर्भाग्य से कल ही उसने बेटी की ख़रीददारी के लिए पैसे का इंतज़ाम किया था और कल ही ये अग्निकांड हो गया जिसमें उसका पूरा पैसा जल गया । कुछ पीड़ित जो दुकान में रहते थे उनके पास कपड़े तक ना बचे पहनने को ।
व्यापार मंडल लगातार दो दिन से इस संदर्भ में पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिला के खड़ा है ।
आज सबकी सहमति से तय हुआ की हर दुकानदार को कम से कम 2,75,000/ – ( दो लाख पचहत्तर हज़ार ) का मुआवज़ा दिया जाये और सुनिश्चित किया जाये की भविष्य में ऐसा सुरक्षा के साथ खिलवाड़ ना हो जिससे कि किसी व्यक्ति परिवार का जीवन सड़क पर ना आ जाए ।
कल व्यापार मंडल मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर आधिकारिक रूप से संघर्ष के मार्ग पर उतरेगा
इस अवसर पर सिद्धार्थ काशीवार , संगठन मंत्री आनंद गुप्ता , नरेश कठेरिया , अजय प्रकाश तिवारी , अजय श्रीवास्तव शीलू , जितेंद्र गिरि , दिलीप सिंह , राम शंकर राय , विनोद अवस्थी , प्रीति सोनकर आदि उपस्थित रहे और पीड़ित में समस्त 32 परिवार उपस्थित थे
भवदीय
सिद्धार्थ काशीवार
मंडल अध्यक्ष
