*कर्मण्येवाधिकारते के मंत्र के साथ बंगाल चुनाव में उतरा जून अखाड़ा, प्रेम गिरि महाराज ने दिया बयान*

 

 

कानपुर, जून अखाड़ा अब सिर्फ धार्मिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सक्रिय राजनीति में भी उतर चुका है। जून अखाड़ा के अध्यक्ष पूज्य श्री प्रेम गिरि महाराज ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अखाड़ा बंगाल विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ सरकार के पक्ष में उतर चुका है।

 

श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर, परमट में मंदिर विस्तार और विकास कार्यों को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रेम गिरि महाराज ने कहा, *”हम सभी कर्म के पुजारी हैं, फल प्रभु के हाथ में है। कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन – इसी महामंत्र के साथ जून अखाड़ा बंगाल चुनाव में उतर चुका है।”* उन्होंने कहा कि अखाड़ा सरकार के साथ खड़ा होगा और चुनावी मैदान में पूरी शक्ति से सक्रिय रहेगा।

 

वहीं, कानपुर स्थित काशी बाबा आनंदेश्वर कॉरिडोर के अधूरे कार्यों और मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों की सुविधाओं को लेकर प्रेम गिरि महाराज ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मंदिर प्रशासन, जून अखाड़े के गुरु मूर्तियों के साथ मिलकर कार्य योजना सरकार के समक्ष रखेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से कॉरिडोर के विस्तार और अधूरे कार्यों को समय से पूरा कराया जाएगा।

 

गौरतलब है कि जून अखाड़ा पिछले कुछ समय से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से अपनी बात रखता आ रहा है। बंगाल चुनाव में उसके सीधे उतरने को राजनीतिक गलियारों में अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *