कानपुर : चकेरी थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और अपहरण जैसी वारदात का मामला सामने आया है।

 

बताया जा रहा है कि जीटी रोड स्थित मनोज इंटरनेशनल होटल के पास से दर्जन भर लोग एक युवक को कार में जबरन बैठाकर अपने साथ ले गए।

 

आरोप है कि युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू की, जिसके बाद वह पीएसी पार्क के पास लहूलुहान हालत में मिला।

 

सूचना मिलते ही चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भिजवाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक अंडे का ठेला लगाता है। वहीं, कुछ लोगों द्वारा उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया जा रहा है।

 

पुलिस की सभी बिंदुओं पर जांच जारी।

 

इस मामले में पीड़ित के भाई ने चकेरी थाने में प्रार्थना पत्र देकर 4 नामजद और 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *