*थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित* प्रकरण में अब तक 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद एक अन्य अभियुक्त परवेज सैफी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मेरठ का निवासी एवं शातिर अपराधी है। वह डॉक्टर अफजाल के साथ मिलकर लॉजिस्टिक्स व ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करता था तथा ऑपरेशन से पूर्व रेकी में शामिल था। उसके पास से लगभग ₹9 लाख बरामद हुए हैं। जांच में वीडियो व ऑडियो साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिनसे महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एक ऑडियो में ट्रांसप्लांट के बाद एक महिला की मृत्यु की बात सामने आई है। डोनर-रिसिपिएंट के संबंध में जांच जारी है। अभियुक्त शिवम से पूछताछ में भी नए तथ्य प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
