कानपुर

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चमी जोन के चौबेपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी, फाँसी के फंदे पर लटकती मिली महिला,मायके वालो ने लगाया हत्या आरोप

सुसाइड या हत्या—जांच में उलझी गुत्थी

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के नाथुपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया—इसी सवाल पर पूरा मामला उलझा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा सहयोगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की तहरीर दी है।पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। चौबेपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने का दावा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *