रसोई गैस संकट व स्मार्ट मीटर के खिलाफ सीपीआई(एम) का ज्ञापन
कानपुर, 8 अप्रैल। रसोई गैस की किल्लत, स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों में उत्पीड़न और बढ़ती मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कानपुर जिला कमेटी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
जिला सचिव उमाकांत विश्वकर्मा ने कहा कि सिलेंडर जनता की बुनियादी जरूरत है, लेकिन कालाबाजारी के कारण लोगों को भारी परेशानी है। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर की तेज रफ्तार और बिना सूचना बिजली कटौती पर गहरा रोष जताया। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने राहत नहीं दी तो सड़कों पर उतरना मजबूरी होगी। इस दौरान अशोक तिवारी, सीमा कटियार, बिनोद पाण्डेय, राम सिंह यादव, मो. जुनैद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
