*जितो द्वारा विश्व नवकार दिवस पर होगा नवकार महामंत्र का जाप*
कानपुर। JITO (JAIN INTERNATIONAL TRADE ORGANISATION) द्वारा वैश्चिक शांति एवं मानवता के कल्याण हेतु 9 अप्रैल को ‘विश्व नवकार दिवस’ का भव्य आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर १०८ देशों में एक तिथि एक समय पर करोड़ों शांति प्रिय जन साधारण द्वारा किया जा रहा है। णमोकार मंत्र अनादि काल मंत्र है जिसमें कि पंच परमेष्ठि के गुणों को नमन किया गया है। इसी क्रम में JITO के कानपुर चैप्टर द्वारा वैश्चिक शांति की कामना से सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप 9 अप्रैल को प्रातः 8:01 बजे से 9:36 बजे तक श्री श्याम महोत्सव स्थल नाना राव पार्क माल रोड कानपुर में सम्पन्न होना सुनिश्चित हुआ है। कानपुर नगर में वृहद स्तर पर बड़ी संख्या में शैक्षिक औद्योगिक संस्थानों द्वारा इस पावन कार्य में पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्रदर्शित करते हुए संस्थान स्तर पर नवकार महामंत्र के जाप की सूचना प्राप्त हुई है जिसमें कि मुख्य रूप से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्व विद्यालय, K.I.T. रुमा, एक्सिस महाविद्यालय एच बी टी यू, ऑकारेश्वर विद्यालय, एम आर जयपुरिया, आर जी अकादमी, सरस्वती शिशु मंदिर, डी पी एस आजाद नगर, भागवंती कोलेज, यू पी किराना, ओंकार नाथ धवन महावीर स्पिनबफैब मगरवारा सहित अनेक संस्थान है।
ये कार्यक्रम मुख्य आयोजन स्थल के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी आयोजित किया जा रहा है जिसमे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर भी है जहाँ यशस्वी कुलपति प्रो विनय पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। अनुमान है की कानपुर नगर में 10,000 से भी ज्यादा धर्मावलम्बी विभिन्न स्थानों पर सम्मिलित होकर इस मन्त्र का जाप करेंगे। इस पावन प्रयास को वैश्विक मानव कल्याण भावना से ओतप्रोत समस्त लोगों द्वारा धर्म एवं जाति से ऊपर उठकर व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। एवं नाना राव पार्क स्थित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शहर के विभिन्न वर्ग से बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध, धर्मानुरागी, शांति प्रिय जन साधारण सम्मिलित होंगे। मुख्य कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगी। बैठक में मुख्य रूप से मनीष कटारिया (अध्यक्ष), अमित जैन (महामंत्री) सुधींद्र जैन (मुख्य संयोजक), श्रीमती अनू जैन (महिला इकाई अध्यक्ष), प्रखर जैन (युवा इकाई अध्यक्ष) पारुल जी, अनूप जैन, रोहन जैन, अजय जैन, मनन जैन इत्यादि रहे।
