कानपुर में गंगा इनक्लेव जाने वाली सड़क बना ‘नशे का अड्डा’, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

 

कानपुर कमिश्नरेट के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज से करीब 400 मीटर दूरी पर बिठूर जाने वाली सड़क पर ढाल के पास बनी गंगा इनक्लेव सोसाइटी के पास बनी बस्ती से जुड़े लोगों द्वारा इन दिनों कथित तौर पर अवैध मादक पदार्थों के कारोबार का केंद्र बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां कई वर्षों से खुलेआम नशे का कारोबार संचालित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।बताया जा रहा है कि मादक पदार्थों की बिक्री का तरीका बेहद सुनियोजित और फिल्मी अंदाज में किया जाता है। बीच में जलभराव और आसपास झाड़ियों का फायदा उठाकर एक ओर खरीदार खड़े रहते हैं, जबकि दूसरी ओर बैठे लोग काली पन्नी में नशे का सामान थमाते हैं। यह पूरा खेल दिन से लेकर देर रात तक बेखौफ जारी रहता है।सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक नशा करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई बार थाना पुलिस को इस अवैध गतिविधि की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? और क्यों संबंधित थाना पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आ रही है?क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था बहाल हो सके और आम नागरिकों को राहत मिल सके।अब देखने वाली बात यह होगी कि कानपुर कमिश्नरेट इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस ‘नशे के नेटवर्क’ पर नकेल कसता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *