दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की हुई मौत, दो घायल

 

बिल्हौर थाना क्षेत्र उत्तरीपुरा कस्बे में शुक्रवार देर रात लगभग 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचो घायलों को शिवराजपुर सीएचसी भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती समेत दो को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।

 

युवकों की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया।

खजुरिया निवादा गांव निवासी 21 वर्षीय रघुवर पुत्र महेश शुक्रवार देर रात अपने फुफेरे भाई 20 वर्षीय राहुल उनकी बहन 22 वर्षीय कविता पुत्र अवध नरेश को छोड़ने बाइक से उत्तरीपुरा शांति नगर जा रहे थे। रात लगभग 12 बजे उत्तरीपुरा में जीटी रोड पर यूनियन बैंक के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार रघुवर, राहुल, कविता और दूसरी बाइक पर सवार उत्तरीपुरा निवासी 20 वर्षीय जतिन राठौर पुत्र सुनील राठौर और उनके दोस्त 23 वर्षीय ओम जी पुत्र स्व. शैलेंद्र सिसोदिया गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शिवराजपुर भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने रघुवर, ओमजी और जतिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल और उनकी बहन कविता को कानपुर रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचे स्वजन युवकों की मौत की जानकारी पर बेहाल हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। उत्तरीपुरा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *