आज दिनांक 11.04.2026 को *पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme”* के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में *जरीब चौकी चौराहा* पर विशेष निरीक्षण किया गया। जरीब चौकी चौराहा पर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु *रस्सी द्वारा स्पष्ट चिन्हांकन* किया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके। जरीब चौकी चौराहा पर *दुकानों का भी रस्सी द्वारा चिन्हांकन* कर दुकानदारों से संवाद स्थापित किया गया। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने, सड़क पर अनावश्यक सामान न रखने तथा ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने हेतु जागरूक किया गया। दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे चौराहा पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो ।
जरीब चौकी चौराहा पर *रूट मार्शल* की तैनाती की गयी है । चौराहा पर चिन्हित *चोक पॉइंट्स (Choke Points)* की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाएगा जिससे यात्रियों के *ट्रैवल टाइम को घटाया* जा सके ।
इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य चौराहा पर अनावश्यक जाम की स्थिति को समाप्त करना, यातायात प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना तथा यात्रियों के समय की बचत करना है । महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि चिन्हित रूट व्यवस्था हर समय स्पष्ट एवं अवरोध मुक्त बनी रहे । मौके पर *एडीसीपी यातायात श्री कपिल देव सिंह व यातायात निरीक्षक मध्य जोन श्री मोवीन खान* मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *