महाराजपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को भरोसा दिलाया

 

 

 

कानपुर, समाजवादी पार्टी में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामिल होने के बाद प्रथम बार कानपुर आगमन हुआ महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ गेस्ट हाउस में स्वागत एवं पीडीए बैठक का आयोजन किया। स्वागत कार्यक्रम पूर्व सांसद राजा रामपाल, सपा ग्रामीण अध्यक्ष मुनेंद्र शुक्ला, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिन सैयद वासिफ हुसैन, शादान किशोह राष्ट्रीय सचिव जिलाध्यक्ष मुकीम खान कामिल खान उपस्थित हुए। फतेह बहादुर गिल ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पूर्व मंत्री का कानपुर में आगमन हुआ है भरोसा देना चाहता हूं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश का रुका हुआ विकास के कार्यों को फिर से दोहराना है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि एक-एक व्यक्ति को जोड़कर पीडीए के साथ हाथ मिलाकर काम करना है तभी जाकर 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष का सपना पूरा होगा। बैठक के दौरान पूर्व महाराजपुर विधानसभा प्रत्याशी प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल, पूर्व सांसद राजा रामपाल, मुनेंद्र शुक्ला, ऋषि पांडे अजमेरी सिद्दीकी, डॉ रमेश कुशवाहा, चांदी पासी, ममता शर्मा, आशा सिंह, विक्रम सिंह, अनिल यादव चेतन चौहान मोनू शर्मा शिव सिंह, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *