कानपुर दक्षिण ज़िले के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह निर्देशानुसार किदवई नगर मंडल के अंतर्गत वार्ड संख्या 66 में आज एक वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना तथा जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
’अंत्योदय’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए हमने न केवल सफाई की, बल्कि जनसंपर्क भी किया। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किये।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जन-प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे अभिनव शुक्ला ‘गोलू जी’ (क्षेत्रीय पार्षद)
मनीष बाथम जी ,भक्त दर्शन मिश्रा जी,खुशी सोनकर मौजूद थे।
