एडीएम सिटी का औषधि निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण, मुख्यालय अटैच ड्रग इंस्पैक्टर ने नहीं सौंपी कई अलमारियों की चाभी, अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति

 

 

कलेक्ट्रेट स्थित औषधि निरीक्षक कार्यालय का एडीएम सिटी ने औचक निरीक्षण किया।कार्यालय के अभिलेख रजिस्टर के संबंध में पूछे जाने पर कई अलमारियों के बंद होने की जानकारी पर एडीएम सिटी ने खासी नाराजगी जाहिर की। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने तीन अलमारियों की चाभी उनको नहीं सौंपी है। इस दौरान जन सुनवाई, जन सूचना, छापे और कोर्ट में दायर केसों के संबंध में पूछताछ की गई।ADM CITY डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कार्यालय के अभिलेख रजिस्टर की सुपुर्दगी अबतक पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर ने नहीं की है। इस संबंध में अनुशासनहीनता की कार्यवाही की संस्तुति अपर आयुक्त औषधि से की जाएगी। फाइलों के रखरखाव में सुधार का आदेश दिया गया है। नवंबर 2025 में तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान को मुख्यालय अटैच कर दिया गया था। तब से उन्होंने कुछ अलमारियों की चाभी कार्यालय में नहीं सौंपी है। एडीएम सिटी के निरीक्षण में इसकी जानकारी होने पर इसे जल्द लिए जाने का आदेश दिया गया है। यहां अब तक सिविल कोर्ट और हाईकोर्ट में दायर मुकदमों के संबंध में जानकारी मांगी गई है।

कलेक्ट्रेट परिसर में अधूरे बने शौचालय को देखकर एडीएम सिटी ने नाजीर को डांट लगाई है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। यदि संबंधित विभाग देरी कर रहा है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *