कृषकों को वितरित किए फसल कटाई यंत्र
कानपुर नगर, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित ग्वारी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर फसल कटाई यंत्र का वितरण एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि लाखन सिंह राजपूत पूर्व राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान यूपी,विशिष्ट अतिथियों में हेमचंद्र सिंह पूर्व स्पीकर मणिपुर, कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के बोर्ड मेंबर विवेक चतुर्वेदी, विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी, कानपुर मंडल संयुक्त निदेशक कृषि, उप निदेशक कृषि औरैया, भूमिसंरक्षण अधिकारी, औरैया इत्यादि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद के भाग्यनगर एवं सहार विकास खंड के 25 क्लस्टर में 100 मशीनों का वितरण अतिथियों के द्वारा किया गया।मशीनों का वितरण अनंत चतुर्वेदी लखनऊ द्वारा किसानों का चयन करके किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने राज्य सरकार का धन्यवाद दिया तथा सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक खेती पर बल दिया कार्यक्रम सभी अतिथियों के संबोधन उपरांत निदेशक प्रसार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ साथ अंग वस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी डा रामपलट, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ बृज विकाश सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ इंद्र पाल सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉ रश्मी यादव, कैलाश उपाध्याय, अंकुर झा, विवेक, नरेंद्र, के के यादव के साथ साथ जनपद के लगभग 200 किसान उपस्थित रहे।
