कानपुर
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक फर्जी रेलवे अधिकारी संजय कुमार को पकड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर ट्रेन में सफर कर रहा था और लोगों पर रौब जमाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था।बताया जा रहा है कि आरोपी शिव गंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था। उसके व्यवहार और पहचान को लेकर यात्रियों और रेलवे स्टाफ को शक हुआ। सूचना मिलने पर विजिलेंस और रेलवे सुरक्षा टीम ने जांच की।फर्जी आईडी से कर रहा था नौकरी का दावा,जांच में आरोपी के पास से रेलवे मंत्रालय का एक फर्जी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) मिला, जिसमें खुद को रेलवे का अधिकारी दिखाया गया था। आईडी की जांच करने पर वह पूरी तरह नकली पाई गई।
कानपुर सेंट्रल पर पकड़ा गया शातिर फर्जी अधिकारी आरोपी
ट्रेन के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचते ही टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी कोई ठोस जवाब नहीं दे सका।ठगी के एंगल की जांच प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का भी आरोप है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने किन-किन लोगों को निशाना बनाया और कितनी रकम ठगी।पुलिस और रेलवे की कार्रवाई आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की भी जांच की जा रही है।गौरतलब है कि इससे पहले भी रेलवे में फर्जी पहचान बनाकर यात्रा या ठगी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां आरोपी नकली आईडी और वर्दी का इस्तेमाल करते हैं।
