कानपुर। थाना कल्यानपुर के पनकी रोड बाजार में एक मोबाइल शाप में 27 सितम्बर की रात को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई थी। पुलिस ने चोरों को दबोचकर माल बरामद कर लिया है। 
थाना कल्याणपुर निवासी चन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उनकी मोबाइल दुकान में हुई चोरी के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के क्रम में पुलिस ने 2 चोरों को दबोच लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नवाबगंज निवासी गोविन्द निषाद,सुमित उर्फ माठा के रूप में हुई। इनके पास से पांच मोबाइल, एक टेबलेट, दो नेकबेन्ड, एक स्मार्ट वाच, 3 ईअर बडर्स बरामद हुए।
गिरफ्तार करने वाली टीम में वीर सिंह प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 जयवीर सिंह, हे0का0 ललित कुमार, हे0का0 जंगजीत सिंह, हे0 का0 सत्येन्द्र सिंह, का0 पुष्पराज सिंह, का0 संदीप, का0 मंदीप कुमार,का0 सौरभ. म0का0 बन्टी शामिल रहे।
