नगर आयुक्त द्वारा परेड रामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया

कानपुर। आगामी दशहरा एवं रामलीला कार्यक्रम‌ के दृष्टिगत आज दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को प्रातः नगर आयुक्त द्वारा परेड रामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया। जिसमें साफ-सफाई को सुचारू रूप से करने मोबाइल टॉयलेट‌ एवं पेयजल की व्यवस्था, बाहर की दीवारों पर रंगाई-पुताई का कार्य एवं मैदान का संचालीकरण सुचारू रूप से कराने‌ के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा वार्ड नं 92 राम लीला मैदान का निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा यहां पैचवर्क कराने के एवं मैदान का संचालीकरण सुचारू रूप से कराने‌ के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *