उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया से प्रदेश के किसानों की हत्याएं हो रही हैं मृतक किसानों के परिवारों को भाजपा सरकार दो करोड़ रुपए का मुआवजा दे प्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू
डॉक्टर इमरान
कानपुर 4 अक्टूबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज लखीमपुर खीरी में योगी सरकार के गृह राज्य मंत्री के अपराधी लड़के द्वारा किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे कुचल कुचल कर हत्या करने के विरोध में समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी पुलिस के बल पर यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी योगी मोदी होश में आओ होश में आओ किसानों के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ बड़ा चौराहा पर धरना प्रदर्शन करके जोरदार विरोध दर्ज कराया गया बड़े चौराहे से प्रदर्शन जलूस जिलाधिकारी कार्यालय के रवाना हुआ तो कचहरी फल मंडी के पास पुलिस द्वारा सपा के कार्यकर्ताओं को जबरन रोककर तथा गिरफ्तारी करके पुलिस लाइन ले जाया गया
इस अवसर पर सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया के कारण भाजपा सरकार के मंत्री व परिवार वाले किसानों की सरेआम हत्या कर रहे हैं तथा पुलिस मूकदर्शक बनकर अपराधिक घटनाएं देखने को मजबूर है लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार के गृह राज्य मंत्री के लड़के ने किसानों को अपनी गाड़ी से कुचल कर हत्या किए जाने की समाजवादी पार्टी इसकी कटु शब्दों में निंदा करती है तथा प्रदेश सरकार से मृतक किसानों के परिवार वालों को ₹20000000 मुआवजा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा हत्यारों के ऊपर 302 हत्या का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की मांग कर करती है तथा इस घटना की गृह राज्य मंत्री उप मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेकर नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के परिवारों से मिलने जाने से रोककर योगी सरकार खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है योगी सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों की हत्याएं करवा रही है डॉ इमरान ने आगे बताया कि योगी सरकार के मंत्री व परिवार के सदस्य गुंडे माफिया अपराधियों के मन से शासन और प्रशासन का भय समाप्त हो गया है तथा प्रदेश में हत्या लूट बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं प्रदेश की भाजपा की गूंगी बहरी सरकार को न कुछ सुनाई दे रहा है ना तो कुछ दिखाई दे रहा है पूरा उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है योगी की भाजपा सरकार में किसान नौजवानों की आवाज को दबाया जा रहा है आज प्रदेश में अघोषित आपातकाल लागू है किसानों छात्रों ने जवानों की आवाज कोई सुनने वाला नहीं है योगी सरकार मैं प्रदेश का किसान नौजवान छात्र व्यापारी सभी वर्ग के लोग परेशान हैं
धरना प्रदर्शन में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू सुनील शुक्ला अजय यादव अज्जू सुभाष द्विवेदी हाजी सैफ चिश्तिया नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर टिल्लू जायसवाल श्रेष्ठ गुप्ता आसिफ कादरी शरद पांडे उदय द्विवेदी शिवराम बाल्मिक अंकित यादव वीरेंद्र त्रिपाठी अंकित सचान अन्नू गुप्ता संतोष पांडे जीशान अहमद निखिल यादव अनिल चौबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
