लखीमपुर खीरी में आंदोलनरत अन्नदाता किसानों पर हुए अमानवीय नरसंहार अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं शर्मनाक है। किसान विरोधी अहंकारी सरकार को अपना अहंकार छोड़कर घटित अत्यंत दुखद एवं शर्मनाक घटनाक्रम की उच्चतम न्यायालय के सिटिंग जज निगरानी में सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने, किसानों के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, अमानवीय नरसंहार में मारे गए प्रत्येक मृतक किसानों के परिवार वालों को दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना चाहिए। अबरार आलम खान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जनपद कानपुर सहित कानपुर मंडल वासियों की तरफ से अमानवीय नरसंहार में मारे गए सभी किसानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस अमानवीय नरसंहार में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त कर आंदोलनरत किसानों के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करता हूं।

2021-10-04
