कानपुर में मंगलवार को सुबह 8 बजे डीएम विशाख जी अय्यर बड़ा चौराहा स्थित उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लाइन में लगकर ओपीडी के लिए अपना पर्चा बनवाया। अपनी आंखों के चेकअप के लिए वे नेत्र विभाग के बाहर बैठ गए। वहां तैनात डॉक्टरआरपी शाक्य और डॉ. एमएस लाल का 45 मिनट तक इंतजार किया। लेकिन डॉक्टर समय से नहीं आए। सरकारी अस्पताल मेंमरीजों के इलाज की हकीकत देखकर खुद डीएम भी परेशान हो गए।डीएम ने पूरे अस्पताल का खुद अकेले निरीक्षण किया। अस्पताल में एक भी व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। वहीं डीएम नेअस्पताल के स्टाफ से बातचीत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कई विभागों के बाहर मरीजों और तीमारदारों के बैठनेकी व्यवस्था नहीं थी। मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गएकाउंटर में 4 की जगह सिर्फ 2 ही संचालित मिले।

2021-10-05
