उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का आगाज होते ही सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं तो अपने वोट बैंक को सहेजने की भी कवायद तेजी से जारी है । इसी कड़ी में आज घंटाघर स्थित गणेश मंदिर में समाजवादी पार्टी ने युवा को मौका देते हुए युवजन सभा की कमेटी का गठन करते हुए। अभिषेक यादव को युवजन सभा का नगर सचिव बनाया गया। वही समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताब बाजपाई ने पार्टी की तरफ से शपथ दिलाई। अभिषेक यादव ने शपथ लेने के बाद पार्टी को युद्ध स्तर पर मजबूत करने को बात कही उन्होंने कहा कि जिसकी ताकत उसकी आवाज़ सुनी जाती है। जिसके पास आवाज़ नहीं है, विधायक, सांसद नहीं है उनको यतीम मानकर छोड़ दिया जाता है। वही सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की बात कही है। वही सपा विधायक ने बताया कि कैंट विधानसभा व जनरल गंज विधानसभा में बड़ी तादात में युवा जुड़ रहे है। इससे आने वाले समय मे पार्टी को एक बड़ा फायदा मिलेगा। अबकी बार कानपुर की सभी सीटों में समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी।
2021-10-05
