कानपुर। समस्त कार्यालयों में अधिकारियों/ कर्मचारियों के समयबद्ध रूप से उपस्थित होने तथा नियमित जनसुनवाई सुनिश्चित किए जाने के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जनपदस्तरीय कार्यालयों में उपस्थिति के संबंध में जिलाधिकारी, कानपुर नगर द्वारा आज दिनांक 5 -10- 2021 को प्रातः 10:00 बजे निम्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई जिसके संबंध में 1-जिला विकास अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी।
2-परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 कार्यालय में मुख विकास अधिकारी, 3-जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अपर जिला अधिकारी (नगर), कानपुर नगर , 4- जिला पूर्ति कार्यालय मैं अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), कानपुर नगर,5- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी (भू0अ0), कानपुर नगर, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में उप जिलाधिकारी, सदर कानपुर नगर ,7- जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालयों में अपर नगर मजिस्ट्रेट (तृतीय) कानपुर नगर द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यालय कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए । जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा कार्यालयों में पाई गई अनुपस्थिति के संबंध में संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को उत्तरदायित्व निर्धारण हेतु स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने हेतु नोटिस निर्गत किया गया।
2021-10-05
