कर्नल आलोक नारायण, प्रवर्तन अधिकारी नगर निगम की अगुवाई में प्रवर्तन दल ने एलएमएल चौराहा(पनकी) पर एक टाटा लोडर नंबर यूपी 78एफटी9411(ड्राइवर अंकित तिवारी) पकड़ा जिसमे 101 बोरों में 2,650 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरीबैग लोड थे।
यह सामान “कान्हा एंटरप्राइजेज” की पनकी स्थित फैक्ट्री से उठाया गया था और इसको गोरखपुर और तुलसीपुर के लिए ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक द्वारा बुक करवाना था। कुछ माल सुतरखाना स्थित “न्यू भारत रोप स्टोर” भी जाना था।
फैक्ट्री मालिक से राजस्व निरीक्षक दिव्या गौतम द्वारा 50,000/- रुपए जुर्माने के रूप में वसूला गया और पकड़ी गई सामग्री को नगर निगम में जमा कर दिया गया। जब्त हुई सामग्री को निस्तारण हेतु पनकी भाऊसिंह कूड़ा प्लांट भेजा जाएगा।
इस अभियान में सूबेदार अवधेश, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, विकास दीक्षित, हवलदार रामनरेश, राजेश गुप्ता, जितेंद्र, राजनारायण, ब्रजेश, धनंजय, भूपिंदर और इंद्रजीत शामिल रहे।
