लोकतंत्र कि हत्या का आरोप लगाते हुये जम कर नारेबाजी कि

लखीमपुर खीरी के शहीद किसानो के परिवारी जनो से मिलकर उन्हें सांत्वना देने जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कि महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी कि गिरफ्तारी एवं आज लखीमपुर जा रहे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी को एयरपोर्ट पर रोके जाने से एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री शरद मिश्र एवं कानपुर महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी कर सरकार कि ढींगा मस्ती का विरोध करने पर पुलिस द्वारा तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर इको गार्डन स्थिति अस्थाई जेल में रिहा होने तक रखा
अस्थाई जेल में कार्यकर्ताओ ने सरकार कि लोकतंत्र कि हत्या का आरोप लगाते हुये जम कर नारेबाजी कि l
अस्थाई जेल में कांग्रेस जनो को सम्बोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री शरद मिश्र ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश कि सरकार लोकतंत्र कि हत्या करने का काम कर रही है तथा कहा कि किसान विरोधी काले कानूनों को वापस करने कि मांग करने पर अंग्रेजो कि तर्ज पर गोलियों से भूना जा रहा है जनबिरोधी सरकार को एक पल भी शासन में बने रहने का अधिकार नहीं है
पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि देश व प्रदेश कि सरकार अंग्रजो कि तर्ज पर काम कर अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को लाठी एवं गोली कि दम पर दबाना चाहती है जिसे कांग्रेस जन किसी भी क़ीमत में बर्दास्त नहीं करेंगा तथा राहुल गाँधी एवं प्रियंका गाँधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्ब में सड़को पर संघर्ष कर जनविरोधी नीतिओं के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे
गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से निजामुद्दीन खान, इक़बाल अहमद, संतोष पाठक, इखलाक अहमद डेविड, फहद अब्बशी, राजकुमार यादव, नदीम बेग रंजन बाजपेई, ज़फर शाकिर, सैफ खान, कासिफ खान, एजाज रशीद, शेखर मिश्र, मो रफीक कल्लू असिम, मुन्ना खा,सहित भारी संख्या में कानपुर कांग्रेस जनो को गिरफ्तार कर शाम 4.30बजे रिहा किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *