आज दिनांक 6.10. 2021 को मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का अयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी माती में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित की गई गोष्ठी के मुख्य अतिथि कृषि उत्पादन आयुक्त महोदय उ०प्र० द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में जनपद स्तरीय माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करने के बारे में जोर दिया गया तथा कृषक उत्पादक संगठन को धान क्रय केंद्र से लेकर प्रोक्योरमेंट , प्रोसेसिंग, मार्केटिंग इत्यादि के प्रोत्साहित किया । जिलाधिकारी महोदय कानपुर देहात द्वारा जनपद में उर्वारको की समय से पूर्ति के लिए यूरिया रैक प्वाइंट बनाने केवीके की स्थापना उर्वरको के रखरखाव हेतु वफर गोदाम जनपद में फसल बीमा से क्षतिपूर्ति के लिए धनराशि शीघ्र उपलब्ध करने की मांग की गई जिस संबंध में शासन स्तर से शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया गोष्ठी में उप कृषि निदेशक श्री विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी डा० उमेश कुमार गुप्ता, ए ई नलकूप श्री प्रांजुल यादव, जिला उद्यान अधिकारी श्री सुभाष चंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री ब्रज मोहन, सहायक अभियंता श्री पवन कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी श्री अशोक कुमार, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र डा० राजेश राय, रघुवंश एग्रोटेक डायरेक्टर श्री राहुल सचान, लेमन ग्रास उत्पादक श्री राज कुमार त्रिपाठी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया गया।
2021-10-07
