आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 64 सर्वोदय नगर के अंतर्गत नवसील मूर्ति विहार सोसाइटी में ब्लॉक ए व बी में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
जिसकी लागत 3 लाख 62 हजार है। इसी क्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एक क्रियाघर का भी उद्घाटन किया जिसकी लागत ₹2 लाख 6000 रुपए है।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया आने जाने वाले राहगीरों को समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा और जलभराव आदि समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा तथा क्रिया घर के बन जाने से दिवंगत के परिजनों को सारी क्रिया करने में आसानी होगी जो क्रिया अभी तक घाटो में होती आई है वह क्रिया अब आसानी पूर्वक क्रिया घर में कर सकेंगे इससे महिलाओं एवं वृद्ध जनों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी पार्षद नीरज बाजपेई, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
2021-10-07
