वन्य जीव सप्ताह

चिड़ियाघर निदेशक श्री शेष नारायण मिश्रा ने जूनियर सिठमरा के चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त तीनों विजेताओं को किया पुरस्कृत
पर्यावरण मित्र शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित ने बच्चों की तैयारी करा कर कराया प्रतिभाग

रूरा कानपुर देहात उत्साह मन में हो तो बेटियां क्या नहीं कर सकती आज एक ऐसा ही उदाहरण कानपुर देहात की नन्ही मुन्ही बालिकाओं ने चिड़ियाघर कानपुर में वन्य जीव सप्ताह की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया जहां कानपुर नगर के नामी ग्रामीण विद्यालयों के बीच से पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिठमरा की छात्रा खुशहाली ने चिड़ियाघर द्वारा आयोजित कक्षा 8 तक की चित्रकला प्रतियोगिता में स्थान पाया वहीं पूर्व छात्रा प्रियंका ने 9 से 12 तक की स्पर्धा में प्रथम स्थान पाया तथा चिड़ियाघर में ही एक दूसरी संस्था वर्ल्ड वाइल्ड फंड आफ नेचर द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा प्रंशी ने प्रथम स्थान पाकर सिठमरा विद्यालय एवं कानपुर देहात को गौरवान्वित किया जिसके लिए प्रधानाध्यापक श्री शनेन्द्र सिंह तोमर, खण्ड शिक्षा अधिकारी डेरापुर श्री उदय नारायण कटियार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सुनील दत्त ने बच्चों को बधाई दी है इन बच्चों को पर्यावरण मित्र शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित प्रतिभाग करा रहे हैं
पुरस्कार देते हुए चिड़ियाघर निदेशक शेष नारायण मिश्रा ने कहा कि जूनियर विद्यालय सिठमरा के नन्हे मुन्हे बच्चों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है इससे पूर्व में चित्रकला में कानपुर देहात के छात्र शिवम ने कक्षा 8 तक की स्पर्धा में प्रथम स्थान एवं छात्रा शान्या ने कक्षा 9 से 12 तक की स्पर्धा में प्रथम स्थान पाया था इस अवसर पर वेटरनरी ऑफिसर डॉ आरके दुबे प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह यादव रेंजर दिलीप कुमार तथा प्रतियोगिता प्रभारी वरिष्ठ लिपिक विश्वजीत सिंह तोमर श्रीमती रितु सचान कुमारी नैना पांडे और एजुकेशन इंस्टेक्टर राजाराम साहू समाजसेवी गोपी किशन आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *