कानपुर मण्डल अध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत

कानपुर,सिख समाज से जुड़े वरिष्ठ व्यापारी नेता हरप्रीत भाटिया लवली को समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने समाजवादी व्यापार सभा कानपुर मण्डल का अध्यक्ष घोषित किया।आज समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व वरिष्ठ सपा नेता सुखविंदर सिंह लाडी ने लाजपत नगर में घोषणा करते हुए हरप्रीत भाटिया लवली के नेतृत्व में 15 सिख व पंजाबी समाज के व्यापारियों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी दिलवाई।सभी ने जीएसटी,महँगाई,उत्पीड़न व व्यापारियों की हत्या के खिलाफ आंदोलन करते हुए प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनवाने का संकल्प लिया।मौजूद सिख व सभी धर्मों के व्यापारियों ने अभिमन्यु गुप्ता, सुखविंदर सिंह लाडी व हरप्रीत भाटिया लवली का मालाओं से स्वागत किया।इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की कानपुर मण्डल के सभी जिले जैसे की कानपुर, कन्नौज,इटावा,औरैया व फरुखाबाद का उनको प्रभार मिला है।वे सभी जिलों के साथ समन्वय बनाते हुए समाजवादी व्यापार सभा को मजबूत करने का काम करेंगे।अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी की जल्द ही मण्डल कार्यकारिणीं घोषित की जाएगी।वहीं सुखविंदर सिंह लाडी ने कहा की इस निर्णय से कानपुर मण्डल का सिख व पंजाबी समाज का व्यापारी समाजवादी पार्टी से जुड़ेगा।हरप्रीत भाटिया लवली ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम,समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता को विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देते हुए समाजवादी पार्टी से व्यापारियों को जोड़ने का संकल्प लिया।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, सुखविंदर सिंह लाडी, हरप्रीत भाटिया लवली,प्रदेश कार्यकारिणीं सदस्य शुभ गुप्ता, राजेश सिंह पप्पी पूर्व पार्षद,हरदर्शन सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *