कानपुर। गोविंद नगर विधा
नसभा के अंतर्गत पनकी पड़ाव वाली रोड का भूमि पूजन का कार्य किया जिसकी लागत तीन करोड़ है। इसी क्रम में मां वैष्णो गेस्ट हाउस बर्रा 5 से एम एल तक साइड पटरी का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जिसकी लागत 6 लाख 64 हजार है तथा ईडब्ल्यूएस 121, ईडब्ल्यूएस 40 के सामने इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया जिसकी लागत 6 लाख 40 हजार है। कुल तीन कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ ।जिसकी कुल लागत 3,130,4000 (तीन करोड़,तेरह लाख चार हजार) है।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि विकास कार्यों की झड़ी इसी तरह लगी रहेगी, आगे भी विकास के कार्य निरंतर चलते रहेंगे प्रयास यही रहेगा गोविंद नगर विधानसभा सर्वोच्च विधानसभा मानी जाएगी जनता के जनहित के कार्य विकास की तरफ अग्रसर रहेंगे और विधानसभा में विकास कार्य होते रहने से जनता को समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी पार्षद दीपा द्विवेदी मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, नगर पार्षद दीपक सिंह, अभिनव दिक्षित, दिनेश बाजपेई, मनीष बाजपाई, आशीष बाजपेई, प्रशांत पाल, कुलदीप, सियाराम पाल, पवन सविता, विजय पटेल, देवेंद्र द्विवेदी, अविनाश द्विवेदी, रामजी श्रीवास्तव, दीपू ठाकुर, राजा पंडित, महेश मिश्रा, गिरजा शंकर, रामचंद्र बाजपेई, आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
2021-10-08
