महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर हुए फरार

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गुलाबपुर भंवरा गांव के पास बैंक से रुपए लेकर जा रही महिला से दो लोगों ने खेत में ले जाकर गला दबाकर रुपए मोबाइल और पहने हुए जेवरात लेकर महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर हुए फरार, रूरा थाना क्षेत्र के गुलाबपुर भंवरा गांव निवासी महिला अंगूरी देवी बनीपारा से रुपए निकालकर अपने घर जा रही थी कि तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने महिला को पीछे से पकड़ लिया और बाजरे के खेत में ले जाकर उसका गला दबा दिया महिला जब बेहोश हो गई तो यह अज्ञात लो महिला के पास बड़े ₹10000 उसका मोबाइल और पहने हुए जेवरात लेकर फरार हो गए महिला जब काफी समय बीत जाने के बाद घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने महिला की खोजबीन शुरू की तो महिला एक बाजरे के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला को गंभीर अवस्था में अकबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है यहां पर उसका उपचार जारी है वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *