कानपुर नगर में हेडक्वार्टर स्तर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया

कानपुर नगर, दिनांक 13 अक्टूबर, 2021 (सू0वि0)
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर, श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया है कि भारत की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आज जिला कारागार, कानपुर नगर में हेडक्वार्टर स्तर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित बन्दियों को विधिक जानकारी से अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया है कि पराविधिक स्वयं सेवकगण द्वारा भी आज चावल मण्डी, पनकी पावर प्लान्ट में मजदूरों को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरसौल, कर्नलगंज, कुरियाना, चुटियाना, बजरिया, मसवानपुर एवं दलेलपुरवा में विधिक सेवा गतिविधियों से आम जनमानस को जागरुक किया गया व मौके पर ही विधिक जानकारी से संबंधित पम्फलेट बॉटे गये।
श्रद्धा त्रिपाठी ने यह भी बताया है कि कल 14 अक्टूबर को शासकीय अधिकारियों, आशा कार्यकत्री, आगंनवाडी व क्षेत्रीय ग्राम प्रधान के सहयोग से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर उत्तर प्रदेश शासन की जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया जायेगा एवं पम्फलेट वितरित कर अधिक से अधिक लोगों को विधिक जानकारी दी जायेगी ताकि वे जानकारी हासिल कर लाभ उठा सके।
उल्लेखनीय है कि भारत की आजादी के 75 वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर 02 अक्टूबर, 2021 से 14 नवम्बर, 2021 तक मनाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *