कानपुर। कोयला नगर में कबाड सड़क पर रखने तथा अनाधिकृत वाहनों द्वारा जाम लगाये जाने पर मिली षिाकयतो के दृष्टिगत जिलाधिाकरी विषा
ख जी अययर द्वारा दिए गये निर्देष के अनुपालन में पुलिस व परिवहन विभाग की संयुकत टीम ने अभियान चला कर सडक किनारे कबाड और बेतरतीब वहनो को हटवाया।
एआरटीओ प्रवतर्न प्रथम उदयवीर सिंह व एआरटीओ प्रवतर्न सुनीलदत्त तथा एआरटीओ अम्बुज कुमार ने पुलिस बल के साथ स्वर्ण जयन्ती बिहार रोड,मेन हाइवे एनएच-2 व नौबस्ता मार्ग पर 2 वाहन सीज किए तथा 35 वाहनो के चालान किए। वहीं अनाधिकृत तरीके से कबाड को हटवाया। कोयला नगर चौकी प्रभारी उस्ममान अली द्वारा अधिकृत रोड पर कबाड जमा करने के विरूद्ध धारा 34 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की। रोड पर समस्त कबाडियों को निर्देषित किया गया कि वे किसी भी तरह रोड पर कोई कबाड नही रखेंगे तथा वाहनो द्वारा जाम नही लगायेंगे।
2021-10-13
