इस बार भी नही निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी

चमनगंज पुलिस के साथ पीस कमेटी की हुई बैठक इस बार भी नही निकलेगा जुलूस ए मोहम्मदी
PNN24

कानपुर एशिया का सबसे बड़ा जुलूस कहा जाने वाला जुलूस ए मोहम्मदी कोरोना काल के कारण पिछले दो वर्षों से नही निकल सका इसी को लेकर इस बार कुछ रहनुमाओं ने यह ऐलान किया था कि इस बार जुलूस ए मोहम्मदी निकालकर जश्न ए ईद मिलादुन्नबी मनाएंगे

लेकिन आज ए सी पी सीसामऊ प्रभारी निरीक्षक चमनगंज और काज़ी ए शहर अब्दुल कुद्दूस ने हिना मैरिज हाल में पीस कमेटी व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक कर बताया कि जुलूस निकालने की अनुमति नही है साथ ही साथ प्रभारी निरीक्षक चमनगंज बलराम मिश्रा ने बताया कि आप अपने घरों की सजावट कर क़ुरआन खानी करा सकते हैं और सार्वजनिक स्थानों पर क़ुरआन खानी कराने के लिए थाने से अनुमति लेना आवश्यक है साउंड लाउडस्पीकर नियमानुसार रात्रि 10 बजे तक ही बजा सकते है कोई भी समस्या होने पर या नियमों की जानकारी के लिए प्रभारी निरीक्षक चमनगंज से सम्पर्क कर नियमानुसार त्योहार मानने की अपील की गई हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *