भाजपा है व्यापारियों की भक्षक:अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर l विजय दशमी की पूर्व संध्या पर सपा व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों ने भाजपा के व्यापारी विरोधी दस मुखी राक्षस का पुतला दहन कर देश व प्रदेश में व्याप्त व्यापार विरोधी नीतियों के खिलाफ़ अपना विरोध दर्ज कराया।भाजपा के राज में महँगाई,व्यापारियों के बढ़ते उत्पीड़न व इंस्पेक्टरराज,जीएसटी, व्यापारियों से बढ़ते अपराध,कोविड लौकडाउन बिना मदद,बिजली मुल्यवृद्धि व कटौती, एफडीआई,नोटबंदी,बैंक ईएमआई,ऑनलाइन व्यापार आदि को भाजपा के व्यापारी विरोधी राक्षस के दस सर बताते हुए समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने इन कारणों को ही देश विशेष कर उत्तर प्रदेश की आर्थिक बदहाली और व्यापारियों की बर्बादी का मुख्य कारण बताते हुए सरकार से फ़ौरन इन व्यापारिक समस्याओं का देश प्रदेश से खात्मा कर देश की डूब चुकी अर्थव्यवस्था और प्रदेश में बर्बादी की कगार पे खड़े व्यापारी समाज को राहत देने की मांग रखी।कमरतोड़ महँगाई,पेट्रोल डीजल की कीमतें कम करो,व्यापारियों की हत्या,बढ़ते अपराध,इंसेक्टर राज बन्द करो,बिजली मुल्यवृद्धि वापस लो जीएसटी हाय हाय के नारों के बीच अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की इन समस्याओं ने अंदर ही अंदर देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दीमक की तरह खोखला करने का काम किया है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि प्रतीत तो यह होता है कि केन्द्र सरकार खासकर मोदी जी इस राक्षस के सारथी बने हुए हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की न काला धन मिला और न ही देश और व्यापारियों को आर्थिक मज़बूती मिली।कोविड बंदी में किसी को कोई मदद नहीं मिली।पुलिस द्वारा व्यापारियों की हत्या हो रही है।इंस्पेक्टर राज चरम पर है।उल्टा देश का व्यापारी ही चोर साबित हो गया।मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत भाटिया लवली ने कहा की भाजपा का यह राक्षस बुरी तरह से देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर चुका है जिसका सबसे ज़्यादा फायदा चीन और पाकिस्तान जैसे मुल्कों को हो रहा है जो भारत को कमज़ोर करना चाहते है।दस मुखी व्यापार विरोधी आधुनिक राक्षस के दहन में काफी तादाद में व्यापारी मौजूद थे और सबने मांग रखी की दसों समस्याओं पे केंद्र व प्रदेश सरकार फौरन काम करे वरना व्यापारी बड़ा आंदोलन करेंगे।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी,कृपाशंकर त्रिवेदी,मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत भाटिया लवली,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,कानपुर महानगर मनोज चौरसिया, आलम अंसारी,राजेंद्र कनौजिया,आजाद खान, सागर साहू ,श्याम जी शर्मा, रवींद्र रक्सेल,राघवेंद्र तिवारी, सोनू वर्मा ,गुड्डू यादव, मोहम्मद इरशाद, प्रतिमेष पाण्डेय, आमिर अंसारी ,नवाब खान, सोनू अंसारी, अमन शुक्ला, संजय भारती आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *