स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

नव चेतना दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वाधान में आवास विकास कल्याणपुर स्थित दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया को बुलाया गया था और कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं महिलाओं ने विजय सिंह मर्तोलिया को अंग वस्त्र व मोमेंटो भेंट करके उनका सम्मान किया वहीं पर विजय सिंह मर्तोलिया ने दुर्गा पूजा में आए हुए भक्तों का अभिनंदन किया और स्वागत किया उन्होंने कहा महिला समिति द्वारा जो यह दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। वह हर साल इसी तरह करें और मुझे बहुत खुशी हो रही है केशव पुरम में इतना अच्छा दुर्गा पूजा पंडाल सजा कर पूजा को की जाती है। जो बहुत सराहनीय है मैं अध्यक्ष नीतू गुप्ता भावना झा का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मुझे बहुत खुशी हुई कि महिलाएं बढ़ चढ़कर आगे आ रही हैं और इतने बड़े-बड़े काम कर रहे हैं जो पुरुष शायद करने में असमर्थ दिखते हैं मेरा वादा है आप लोगो से इसी तरह दुर्गा पूजा का आयोजन हर साल करें और हम तन मन धन से आप लोगों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *