कानपुर। महिला के पति की कार के आगे स्कूटी लगाकर गाड़ी में घुसकर उसके साथ अश्लीलता करने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया।
महिला द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि अभियुक्त ने उसके कपड़े फाड़ दिए। पति ने जब बचाने का प्रयास किया तो अभियुक्त ने गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना बर्रा पुलिस ने धारा 354ख/504/341/ 323/506 भादवि0 दर्ज की अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी।
दूसरे मामले में सूर्य प्रकाश बाजपेई निवासी एलआईजी बर्रा 02 की तहरीर पर अभियुक्त द्वारा वादी से 02 लाख रुपये की माँग करना, न देने पर वादी की छवि फेस बुक व ट्विटर के माध्यम से धूमिल करने व अपशब्दो का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे मु.अ.स. 0727/2021 धारा 384/504/506 भादवि0 पंजीकृत किया गया था । इसके अलावा थाना किदवई नगर में भी अभियुक्त पर धारा 427/354 में मुकदमा दर्ज है। बर्रा पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह अभियुक्त को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
गौरव शर्मा निवासी एमई-379 बर्रा-2 हेमन्त विहार थाना बर्रा के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आशीष कुमार मिश्रा, हे.का. कमलापति, हे.का.गनेश कुमार, का.नवनीत राजपूत शामिल रहे।
