भगवान श्री शनिदेव जी की महिमा अपरंपार है, जो राजा को रंक और रंक को राजा बना सकती है। इसलिए इनकी आराधना के लिए शनिवार का दिन सर्वोत्तम माना जाता है। भारत में भगवान शनि के कई सुप्रसिद्ध धाम विराजमान हैं, ऐसे ही भव्य धामों में से एक है मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थित श्री शनिश्चरा मंदिर। यहां विराजित प्रभु की अद्भुत प्रतिमा हर श्रद्धालु को इस धाम की ओर आकर्षित कर ही लेती है। इस मंदिर में आने वाले भक्त श्री शनिदेव जी की पूजा अर्चना कर इन्हें गले लगाते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से श्री शनिदेव जी भक्तों के हर दुख-कष्ट का निवारण करते हैं।
2021-10-16
