कानपुर नगर । जनपद कानपुर नगर में किसानो की आवश्यकता के दृष्टिगत विभिन्न गोदामों में उर्वरकों की उपलब्धता तथा समयबद्व रूप से उसका वितरण सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा अपर जिलाधिकारी (ना0आ0), कानपुर नगर की अध्यक्षता में उप निदेशक ,कृषि कानपुर, जिला कृषि अधिकारी कानपुर, सहायक निबन्धक, सहकारी समितिंयां कानपुर एंव क्षेत्रीय प्रबन्धक पीसीएफ,कानपुर नगर की एक समिति गठित की गयी है।
जिसके क्रम में आज
दिंनाक 17-10-2021 को अपर जिलाधिकारी(ना0आ0), उप जिलाधिकारी बिल्हौर के साथ तहसील बिल्हौर के अन्तर्गत सहकारी उर्वरक बिक्री केन्द्रो का निरीक्षण किया तथा उप निदेशक कृषि के द्वारा विकास खण्ड बिल्हौर, ककवन में स्थित समितियों तथा उप जिलाधिकारी नर्वल द्वारा नर्वल क्षेत्र के चार समितियाॅं तथा उप जिलाधिकारी घाटमपुर द्वारा अपने क्षेत्र की तीन समितियों का सघन निरीक्षण/पर्यवेक्षण किया गया। निरीक्षण में किसी भी केन्द्र पर उर्वरक की कोई समस्या नही पायी गयी।
सहायक आयुक्त एंव सहायक निबन्धक सहकारिता द्वारा पी0सी0एफ0 गोदाम पनकी में उपस्थित रहकर उर्वरको का पे्रषण सुचारू रूप से करवाया गया। वर्तमान में जनपद की साधन सहकारी समितियों हेतु गोदाम में डी0ए0पी0 लगभग 730 मैट्रिक टन एंव एन0पी0के0 1670 मैट्रिक टन उपलब्ध है। इसी तरह निजी क्षेत्र के बिक्री केन्द्रो व गोदाम में कुल उपलब्ध डी0ए0पी0 8910 एंव एन0पी0के0 1805 मैट्रिक टन उपलब्ध है। जनपद में एक रैक डी0ए0पी0 मात्रा (लगभग 2600 मैट्रिक टन) आज प्राप्त हो जायेगी तथा एक रैक क्रभको एन0पी0के0 (मात्रा लगभग 3700 मैट्रिक टन) दिंनाक 19-10-2021 को एंव एक रैक यूरिया भी (मात्रा लगभग 2600 मैट्रिक टन) दिंनाक 20-10-2021 को प्राप्त हो जायेगी।
जनपद में उर्वरको की कोई कमी नही है तथा किसानो को उर्वरक वितरण सुचारू रूप से कराये जाने हेतु जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0 (मो0न0 9696696247), सहायक आयुक्त एंव सहायक निबन्धक सहकारिता (मो0न0 9452080204), जिला कृषि अधिकारी (मो0न0 9451404548) एंव उप निदेशक कृषि (मो0न0 9598755840) से उर्वरक सम्बन्धी किसी तरह की समस्या आने पर कृषक सम्पर्क कर अपनी समस्याओ का त्वरित निदान करा सकते है।
