राष्ट्रीय लोक दल ने बढ़ती पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा

कानपुर, जिलाईकाई द्वारा पेट्रोल डीजल रसोई गैस किसानो आदि समस्याओ को लेकर जिलाधिकारी कानपुर को राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाध्यक्ष रामसिंह राजपूत के नेतृत्व मे सुशीला देवी अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौपा गया! जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राम सिंह राजपूत ने कहा की बीजेपी सरकार मे देश मे पेट्रोल डीजल तथा रसो ई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनमानस परेशान है इसपर तत्काल रोक लगाई जाये कीमतों को कम कर जनता को राहत दी जाये! पेट्रोल डीजल रसोई गैस को जीएस टी के दायरे मे लाया जाए जिससे कीमतों मे कमी आ सके!देश मे महगाई चरम सीमा पर खाद्यपदार्थो बढ़ती कीमतों जनता त्रस्त है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए प्रदेश मे गेहूं बुआई का समय है किसानो को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाये! प्रदेश मे गन्ना किसानो बकाये का भुकतान अबिलम्ब कराया कराया जाये! नहीं तो राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता सड़को मे उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे! ज्ञापन के दौरान राजकुमार तिवारी जिलाध्यक्ष कानपुर देहात विनोद यादव एडवोकेट जिला सयोजक कानपुर, सतीश शर्मा एडवोकेट, शैलेन्द्र एडवोकेट, सोनी सिंह, के ए काफी, मोनिका सिंह, आदि लोग उपस्थिति रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *