आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधिक जागरूकता शिविर का जिला कारागार में हुआ आयोजन

कानपुर l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों में अनिल कुमार झा, जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के अनुपालन में निर्देशानुसार साक्षी गर्ग, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के द्वारा जिला कारागार, कानपुर देहात का निरीक्षण तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे प्राधिकरण सचिव साक्षी गर्ग द्वारा जि़ला कारागार में निरुद्ध वरिष्ठ नागरिकों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होने उनसे खान-पान व दवा इलाज से लेकर निःशुल्क अधिवक्ता तथा वृध्दाबस्ता पेंशन के बारे भी जानकारी ली। सचिव द्वारा बताया गया कि बिना कारण बताये पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती। गिरफ्तारी के 04 घण्टे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना आवश्यक है। गिरफ्तारी की सूचना परिवार वालों को देना आवश्यक है। आयोजन में जेल अधीक्षक शिवाजी सिंह यादव, उपजेलर मिथलेश सिंह एवं जिला कारागार में निरुद्ध बन्दीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *