केसा हाउस मे नये उपभोक्ता सेवा केंद्र का उदघाटन फीता काट कर किया

कानपुर l आज अनिल ढींगरा, प्रबंध निदेशक केस्को ने केस्को मुख्यालय केसा हाउस मे नये उपभोक्ता सेवा केंद्र का उदघाटन फीता काट कर किया। नए उपभोक्ता सेवा केंद्र में दो सेवा कर्मी को तैनात किया गया है, जी की ऑनलाइन कंप्यूटर में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों को दर्ज करेंगे और शिकायत का पंजीकरण संख्या प्रदान कर शिकायत का फीडबैक भी शिकायतकर्ता को देंगे।

जो उपभोक्ता 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाते है, वो सीधे इस उपभोक्ता सेवा केन्द्र मे आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। इस उपभोक्ता सेवा केन्द्र के प्रभारी विनय कुमार सहायक अभियंता आई टी केस्को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *