अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को जनपद में सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने हेतु बैठक

कानपुर: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में भारत की आजादी के 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में “आजादी का अमृत महोत्सव” के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को जनपद में सफलतापूर्वक आयो जित किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद न्यायाधीश ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा ग्राम प्रधानों एवं अधिवक्ताओं के सहयोग से प्रत्येक गांव में एक-एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में कराये जाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में विधिक जानकारी व कैम्प तथा पम्प्लेट वितरण कराये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये।
उन्होंनें आजादी के अमृत महोत्सव के द्वितीय चरण में घर-घर विधिक जागरुकता हेतु कम्पेन चलाये जाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा व तहसील विधिक सेवा समितियों के द्वारा मजदूरों की बस्ती, झुग्गी-झोपडी बस्ती में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने महिला आयोग के सहयोग से भी विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर महिलाओं एवं आने वाले लोगों को जानकारी दिये जाने के संबंध में निर्देशित किया। इसके साथ ही स्कूल कालेजों में भी विधिक जानकारी छात्र-छात्राओं को दिलाये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया है कि भारत की आजादी के 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम जिला स्तर पर दिनांक 14 नवम्बर, 2021 तक मनाये जाने के अन्तर्गत लोगों को विधिक/कानूनी जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दी जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती सुशीला, जिला विकास अधिकारी श्री आर0के0 चौधरी, अध्यक्ष एवं महामंत्री बार एशोसियेशन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *