21 अक्टूबर, 2021 को जागरुकता शिविर तथा महिला जन सुनवाई का आयोजन

सदस्य सचिव, उ0प्र0, राज्य महिला आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि दिनांक 21 अक्टूबर, 2021 को मिशन शक्ति फेस-3 के अन्तर्गत महिलाओं को जागरुक करने तथा महिलाओं से संबंधित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु जागरुकता शिविर तथा महिला जन सुनवाई का आयोजन सर्किट हाउस में किया जायेगा।
महिला जनसुनवाई में उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर एवं रंजना शुक्ला द्वारा महिला उत्पीडन एवं दहेज संबंधी समस्यायें तथा महिलाओं से संबंधित अन्य समस्याओं की जन सुनवाई कर उनके मामलों के निस्तारण हेतु कार्यवाही की जायेगी तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों, महिलाओं के हितों के लिये आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विधिक जागरुकता शिविर के माध्यम से विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी भी दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *