महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम की राजस्व वसूली के सम्बन्ध बैठक आहूत की गयी

कानपुर। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में मा0 महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम की राजस्व वसूली के सम्बन्ध बैठक आहूत की गयी।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को मा0 महापौर जी ने निर्देशित किया किया नगर निगम की परिसम्पत्तियों पर अवैध कब्जेदारों को हटाये जाने की कार्यवाही कराये, साथ ही जिन्हें पूर्व से दुकान इत्यादि आवंटित है, किन्तु आवंटन पत्र नहीं है, उनको आवंटन करते हुए पुराना बकाया सभी टैक्स लिया जाये।
बैठक में मा0 महापौर ने निर्देशित किया कि जो भी सड़क पर मलवा इत्यादि रखते है, उनसे अवर अभियन्ता के माध्यम से यूजर चार्ज लिया जाये।
बैठक में मा0 महापौर ने मुख्य अभियन्ता (सिविल) एवं जोनल अभियन्ता, जोन-4 को सर्वे कर बजरिया थाने के पास एवं बी0पी0 श्रीवास्तव मार्केट, परेड से अवैध कब्जे हटवाते हुए जीणोद्धार की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
बैठक में मा0 महापौर नगर निगम के अधिकरियों एवं कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व माह अक्टूबर 2021 का वेतन भुगतान कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में मा0 महापौर जी ने जोनल अधिकारियो को जनता की समस्या के समाधान हेतु क्षेत्र में रहने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही 50 हजार से ज्यादा के गृह कर बकायेदारों को कुर्की नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में शिवशरणप्पा, नगर आयुक्त, सूर्य कान्त त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, अरविंद कुमार राय, अपर नगर आयुक्त, राजेश गुप्ता, जोनल अधिकारी, जोन-1, नीरज पटेल, जोनल अधिकारी, जोन-2, श्री राधे श्याम पटेल, जोनल अधिकारी, जोन-3, पूजा त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त,जोन-4, विनय प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी, जोन-6, श्री प्रदीप तिवारी, कर अधीक्षक, जोन-5, सभाजीत सिंह, कर अधीक्षक, जोन-5 इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *