जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए

कानपुर। पुलिस और प्रशासन की रोक के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। एकाएक हजारों की संख्या में सड़कों पर भीड़ देखकर पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। यतीमखाना चौराहा पर हजारों की संख्या में लोग जुलूस निकालने को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है। सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती शुरू कर दी गई है।

पूरे मामले में पुलिस की फिर लापरवाही सामने आई है। जुलूस निकालने को लेकर एक दिन पहले ही हयात जफर हासमी ने एलान किया था। इसके बावजूद पुलिस और एलआईयू ने कोई ध्यान नहीं दिया। हयाज जफर का कहना है कि जब मुख्यमंत्री की सभा में हजारों की भीड़ हो सकती है तो जुलूस क्यों नहीं निकाला जा सकता है।

यतीमखाना से भीड़ बढ़ते हुए परेड चौराहा पर आ गई है। वहीं युवकों की एक टोली ने चौराहा पर नारेबाजी शुरू कर दी है। कुछ ऐसा ही माहौल सीएए और एनआरसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर बनाया गया था। इसके बाद कानपुर भारी बवाल हो गया था। वहीं एडीएम सिटी अतुल कुमार मौके पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *